logo

पलामू: सूरत से लौट रहे युवक की रास्ते में गला रेतकर हत्या, किसके पास थी पल-पल की खबर! 

11950news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू: 

पलामू में एक युवक की हत्या की खबर है। पलामू जिला के पाटन थानाक्षेत्र अंतर्गत मंहिद्रा मोड़ के पार गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक के पिता ने कहा है कि उनका अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ जमीन का विवाद था। मामले में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि युवक की हत्या 3 लोगों ने मिलकर की है। जांच की जा रही है। 

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
दूसरी ओर घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक की पहचान कृष्णा दुबे के रूप में की गई है। युवक गुजरात के सूरत में एक हीरा फैक्ट्री में काम करता था। वो अपने घर लौट रहा था। गुरुवार की सुबह वो डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद ऑटो पकड़कर मंहिद्रा मोड़ पहुंचा था। वहीं उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों को जैसे की घटना की जानकारी मिली वे घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखकर विलाप करने लगे। 

किसके पास थी पल-पल की जानकारी
पुलिस फिलहाल ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक के घर लौटने की जानकारी किन-किन लोगों के पास थी। क्या पहले से ही युवक का किसी से रंजिश था। कौन था जिसे युवक के सूरत से लौटने की पल-पल की जानकारी थी। आखिर किसने घात लगाकर युवक की हत्या कर दी। 

मृतक का भांजा है घटना का चश्मदीद
इधर मृतक का भांजा घटना का चश्मदीद है। उसने बताया कि मंहिद्रा मोड़ पर मामा कृष्णा दुबे को लेने गया था। तभी वहां 3 लोग बाइक से पहुंचे और कृष्णा दुबे पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक कृष्णा दुबे गिर पड़ा। वो भागकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि कृष्णा दुबे का धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था। 

मृतक के पिता का जमीन विवाद धा
मृतक के पिता नारद दुबे ने बताया कि उनका अपने रिश्तेदारों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। उन्होंने इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई है। एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि उनका बेटा सूरत से पटना आया था। पटना से गुरुवार तड़के डाल्टनगंज स्टेशन पहुंचा। वहां से ऑटो पकड़कर अपने घर बरसैता जा रहा था। ऑटो ने घर से कुछ दूरी पर युक को छोड़ा था। वहां से युवक पैदल ही घर जा रहा था।